राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेन में अचानक व्यक्ति की तबीयत बिगडऩे और मौैत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन क्षेत्र में बाड़मेर-हरिद्धार ट्रेन की है। जहां पर एक यात्री की तबीयत बिगड़ गयी और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार उतरप्रदेश के रहने वाला नरेश कुमार ट्रेन में सवार होकर बीकानेर की और आ रहा था। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गयी और मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति दवाई लेने के लिए बीकानेर आ रहा था। फिलहाल आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




