राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पवनपुरी दक्षिण विस्तार में मंगलवार को एक सादे समारोह के बीच पूर्व प्राचार्या योगिता व्यास ने विद्यालय के प्रति अपना लगाव प्रदर्शित करते हुए कार्यालय उपयोग हेतु विभिन्न सामग्री भेंट की। भामाशाह व्यास ने विद्यालय की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए कार्यालय सुसज्जित करने के लिए एक शानदार रिवॉल्विंग कुर्सी (प्राचार्य हेतु), 6 ऑफिस कुर्सियां और स्टाफ के लिए 5 लीटर का आधुनिक वाटर सेंसर विद्यालय को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय मेरा परिवार रहा है और इसकी भौतिक आवश्यकताओं को पूरा करना मेरा सौभाग्य है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हाऊसिंग बोर्ड पवनपुरी स्कूल के प्राचार्य संदीप जैन ने कहा कि यह सहयोग विद्यालय कार्यालय को नया रूप देने में अहम भूमिका निभाएगा। विद्यालय की वर्तमान प्राचार्या रचना गुप्ता ने भामाशाह का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस कदम की सराहना की। शिक्षक नेता रवि आचार्य ने इस पहल को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी विद्यालय की उन्नति के बारे में सोचना प्रेरणादायक है। इस पुनीत कार्य में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक वनिश मेहता प्रेरक की भूमिका में रहे। कार्यक्रम के दौरान उपप्राचार्य ललित मुंजाल, विमला मीणा, संतोष पुनिया, सविता राव, अरविंद शेखावत सहित सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन मोहम्मद रमजान ने किया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!