राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हिस्से की जमीन हड़पने और ताला तोड़कर आभूषण सहित सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में बस स्टैंड के पीछे रहने वाली महिला ने कन्हैयालाल, लीला, नवलकिशारे, रघुवीर, मुदित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । घटना 20 नवंबर 2022 से 23 अप्रैल 2026 के बीच की है।

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके हिस्से की जमीन को हड़पने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपित ने उसके मकान का ताला तोड़कर उसके आभूषण व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



