राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में गर्मी के चलते बाइक के आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के जैतसर की है। जहां पर मनोज कुमार अपने परिवार के साथ रोही में खेत में रहता था। जहां पर मंगलवार की दोपहर को बाइक ढ़ाणी में खड़ी थी।

इस दौरान दोपहर के समय में अचानक उसकी बाइक में आग लग गयी। जब तक मनोज कुमार पहुंचा तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया बाइक को काफी नुकसान हो गया।



