राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित होने वाली स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए 18 सदस्यीय राजस्थान फुटबॉल टीम की घोषणा राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत द्वारा की गई है। घोषित टीम में बीकानेर स्थित सादुल फुटबॉल एकेडमी के प्रतिभावान खिलाड़ी हर्षवर्धन सिंह राठौड़ का चयन किया गया है।

एकेडमी के कोच देवेंद्र सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल माह के प्रारंभ में चित्तौडग़ढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-20 फुटबॉल प्रतियोगिता में हर्षवर्धन ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उनका चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया। चित्तौडग़ढ़ में आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान भी हर्षवर्धन ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें राजस्थान टीम में स्थान मिला।
राजस्थान टीम मंगलवार को छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 9 मई को आंध्र प्रदेश के खिलाफ करेगी। इसके पश्चात 13 मई को झारखंड, 15 मई को बिहार तथा 17 मई को मेघालय के विरुद्ध अपने लीग मुकाबले खेलेगी।
हर्षवर्धन के चयन पर जिला फुटबॉल संघ बीकानेर के सचिव अरविंद सिंह राठौड़, संरक्षक मेघ सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष रहमत अली, कोच भीम सिंह भाटी, उमेश सिंह शेखावत, दानवीर सिंह भाटी, बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़, राहुल ओझा, गौतम ओझा, कार्तिक पालीवाल, यशवर्द्धन राजपुरोहित एवं हर्षित सिंह राजवी सहित खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



