राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। माईंस में खड़े डंफर में से डीजल चोरी के मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में गजनेर थानाधिकारी की टीम ने की है। इस सम्बंध में 28 अप्रैल का उमेश जाट ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 27 अप्रैल की रात को उसकी माईंस से अज्ञात लोगों ने डंफर चोरी कर लिया।

परिवादी ने बताया था कि उसे शक है कि पिकअप चालक व उसके साथियों ने डंफर से डीजल चोरी किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने रेवंत, राजु ङ्क्षसह, शिशपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 210 लीटर डीजल व घ्टना में प्रयुक्त बोलेरो को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया है ।



