राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बंगाल चुनावों में राजस्थान मूल के रहने वाले पांच लोगों ने जीत दर्ज कर विधायक बने हैं। जिनमें एक बीकानेर मूल के रहने वाले विजय ओझा भी है। जो कि वर्षो पूर्व व्यापार के सिलसिले में बंगाल चले गए थे। जहां पर रहते हुए उन्होने अपनी विचारधारा के अनुसार धीरे-धीरे सामाजिक और राजनीतिक कार्यो में रूचि दिखाई।

 

जिसके परिणाम स्वरूप ओझा को जेाडासांको विधानसभा के वार्ड में स्थानीय लोगों ने पार्षद बना दिया। पार्षद बनकर ओझा ने खुब काम किया। जिसके परिणाम स्वरूप ओझा तीन बार पार्षद बन गए। तीन बार के पार्षद ओझा को इस बार भाजपा ने जोड़ासांको को विधानसभा की टिकट दिया गया। बीकानेर सहित राजस्थान से मारवाड़ी समुदाय के लोग ओझा के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे और घर-घर जाकर ओझा के लिए वोट मांगे।

 

ओझा ने चुनावों में अपने प्रतिद्धंदी टीएमसी के उम्मीदवार विजय उपाध्याय को करीब 5800 वोटों से चुनाव हर दिया। ओझा को करीब 53 हजार वोट मिले। बीकानेर सहित राजस्थान से मारवाड़ी समुदाय के लोग ओझा के प्रचार के लिए पहुंचे।

 

बीकानेर से प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी विश्नोई, युवा मोर्चा के अध्यक्ष वेद व्यास वहीं युवा नेता हुलास भाटी ने भी 70 दिनों तक जोड़ासांको विधानसभा में डेरा डाले रखा और घर-घर जाकर पार्टी के लिए प्रचार किया। ओझा की जीत के बाद बीकानेर में भी भाजपा के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी ओर खुशियां मनाई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!