राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दुकान के गल्ले से हजारों रूपए चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में खाजुवाला पुलिस थाने में 25 बीडी निवासी सुरेन्द्र ङ्क्षसह ने सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना विनायक दूध डेयरी पर 2 फरवरी की बताई जा रही है। इस्तगासे के जरिये यह मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके दुकान के गल्ले से 40 हजार रूपए चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




