राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज पांच मई को बीकानेर में सीएम भजनलाल शर्मा का दोरा प्रस्तावित था लेकिन अचानक स्थगित हो गया। हालांकि दौरे को लेकर ऑफिशियल कोई जानकारी नहीं थी लेकिन इसके बावजूद दो दिनों तक तैयारियां की जा रही थी। सीएम शर्मा को बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के आड़सर में दौरा प्रस्तावित था लेकिन स्थगित हो गया है।

मुख्यमंत्री का श्रीडूंगरगढ़ के आड़सर गांव में “ग्रामीण रथ- समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्था” कार्यक्रम में शामिल होने और रात्रि विश्राम करने का प्रस्ताव था। इसे लेकर प्रशासन ने व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं कर दी थीं। आड़सर गांव में हेलिपैड, मंच, सुरक्षा सहित सभी इंतजाम लगभग पूरे कर लिए गए थे। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी कार्यक्रम को लेकर सक्रिय थे। भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया समेत पूरी टीम दो दिन से श्रीडूंगरगढ़ में डेरा डाले हुए थी। यह दौरा स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में प्रस्तावित था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!