राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पश्चिमी राजस्थान में लगातार मौसम में परिवर्तन हो रहा है। बीते दिनों से लगातार बदल रहे मौसम ने गर्मी से राहत तो दी है लेकिन किसानों की कई जगहों से फसलें खराब होने की भी खबर सामने आयी है। बीकानेर के कोलायत उपखंड में कल सोमवार को ओलावृष्टि हुई। जिसके चलते खेतों में बर्फ की चादर सी दिखाई दी। राजस्थान में आंधी, बारिश और ओले गिरने से पारा एक दिन में 8 डिग्री तक गिर गया।

बीकानेर शहर में भी देर शाम को ठंडी हवाएं चली और कुछ मिनटों के लिए रिमझिम ने मौसम सुहान कर दिया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 5 और 6 मई को भी राज्य के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज हनुमानगढ़, चुरू, झुझुनूं, सीकर, नागौर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है।



