राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खाना खाकर सोए व्यक्ति के सुबह अचेत अवस्था में मिलने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के ख्वाजा कॉलोनी में 3 मई की सुबह 6 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार मंगलाराम ने रिपोर्ट दी है।

परिवादी ने बताया कि उसका भाई बाबूलाल जो कि रात को अपने घर पर खाना खाकर सो गया था। सुबह जब घरवालों ने उसे उठाया तो वह बिस्तर में मुंह में झाग आए हुए दिखाई दिया। जिसके बाद घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



