राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान में लगातार गर्मी के बीच मौसम बदल रहा है। रविवार को बीकानेर के नोखा में ओलावृष्टि हुई । वहीं उमस और गर्मी ने बेहाल कर दिया। पारा 40 डिग्री से ऊपर तक चला गया था।

 

ऐसे में लगातार बदल रहा मौसम परेशानी का कारण बन गया है। इसी बीच आज चार मई को भी आध्ंाी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 19 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज, 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आज बाड़मेर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, चितौडग़ढ़, कोटा, बारां, झालावाड़ में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

 

वही जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ, चुरू, सीकर, झुझुनूं,जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, नागौर, भीलवाडा़, अजमेर, टोंक, बूंदी में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!