राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस टीम ने एक बार फिर स्पा सेंटर पर दबिश दी है। यह कार्रवाई कोटगेट पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के सिल्वर स्क्वेयर में एक स्पा पर दबिश दी है। जहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। थानाधिकारी धीरेन्द्र शेखावत ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन को डिटेन किया है। स्पाँ में अनैतिक गतिविधियों का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल तीनों से पुछताछ जारी है। बता दे कि धीरेन्द्र सिंह की टीम लगातार स्पा के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।




