राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ढ़ाणी में घुसकर नकदी और आभूषण चोरी कर ले जाने का मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस टीम ने थानाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में की है। इस सम्बंध में 18 अप्रेल को छोटूराम ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि अज्ञात चोरों ने उसके ढ़ाणी में सेंधमारी कर नकदी, आभूषण चोरी कर ले गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने मामले में तकनीकी साक्ष्यों को जुटाया और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस टीम ने मामले में जांच करते हुए जगदीश पुत्र पूर्णाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी का माल बरामद किया गया। फिलहाल आरोपी से मामले में पुछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी अरविंद कुमार, नरेश कुमार, पवन ङ्क्षसह, सुरेश, गोरखनाथ शामिल रहें।



