राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तार में हाथ लग जाने से करंट के चलते व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र के सुरधना रोही में 29 अप्रैल की सुबह 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में केसरदेसर जाटान निवासी परमेश्वरलाल गोदारा ने रिपोर्ट दी है।

परिवादी ने बताया कि उसका भाई राजूराम सुरधना रोही में काश्क करता था। इसी के चलते ट्यूबवैल के पास तार में हाथ लग जाने से उसके भाई को करंट लग गया। जिसके चलते उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



