राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच दुनियाभर में पेट्रोलियम पदार्थो की भारी किल्लत है। वहीं गैस कंपनियों ने भी मई के पहले ही दिन गैस सिलेंडर के दामों में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि की है। गुरुवार देर रात से व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपए का भारी इजाफा कर दिया गया है। अब प्रदेश में 19 किलो का व्यावसायिक सिलेंडर 2106 रुपए की जगह 3099 रुपए में मिलेगा।

 

नई दरें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। व्यावसायिक सिलेंडर के दाम बढऩे से शादी वाले परिवारों का बजट बिगड़ गया है। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर भी खाना अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ेगा।

 

एलपीजी संकट के चलते मजदूरों को पहचान पत्र के आधार पर 5 किलो वाला सिलेंडर देने की व्यवस्था शुरू की गई थी, लेकिन अब इसे रिफिल कराना 242 रुपए महंगा कर दिया गया है। 5 किलो वाला रिफिल अब 591 रुपए की जगह 833 रुपए में मिलेगा। इससे प्रदेश के लाखों श्रमिकों पर बड़ा आर्थिक बोझ आएगा। फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें यथावत रखी गई हैं। हालांकि बीते माह घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!