राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। लगातार नशीले पदार्थो से जुड़े तस्कर और वांछित अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी के चलते डेढ़ साल से फरार दस हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल, सीओ नोखा जरनैल सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी जसरासर आलोक सिंह की टीम ने की है।

 

पुलिस टीम ने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित चल रहे सुभाष उर्फ संतोष को गिरफ्तार किया है। जो कि करीब ड़ेढ साल से फरार चल रहा था। फरार रहने के चलते उस पर दस हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी आलोक सिंह, बलवान, शिवप्रकाश, सुमित शामिल रहें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!