राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फोन कर दो करोड़ रूपए की एक्सटोरसन मनी मांगने का मामला सामने आया है ।इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में मुकेश विश्नोई ने सीताराम कस्वां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसके व्हाट्सअप पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि में किंग गु्रप नाम से गैंग चलाता हूं।

पूर्व में भी मेरा कई गैंग के साथ संपर्क रहा है। परिवादी ने बताया कि इसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि मुझे दो करोड़ रूपए एक्सट्रोरसन मनी दो नहीं तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



