राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने विधानसभा बजट सत्र 2026-27 के दौरान कोलायत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आवागमन सुविधा में आ रही परेशानियों के संबंध में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री को अवगत कराया गया ।

जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए राजस्थान सरकार द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2026-27 की घोषणा संख्या 09.00 के अन्तर्गत कोलायत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत झझू में दो करोड़ की लागत से अटल प्रगति पथ का निर्माण कार्य लम्बाई 1.40 किमी. व ग्राम पंचायत मुख्यालय केसरदेसर जाटान में दो करोड़ की लागत से ग्राम केसरदेसर जाटान में मुख्य सड़क किल्चू केसरदेसर जाटान से फरीद खां पुत्र हसे खां के घर से होते हुए सुरजाराम गोदारा (पूर्व सरपंच) के घर से बुदाराम पुत्र लादूराम व कानाराम पुत्र हीराराम कस्वां के घर से होते हुए रामकिशन पुत्र आशाराम गरवा, भागीरथ पुत्र रामरख लुहार, सुखाराम पुत्र नानुराम मेघवाल, कानाराम पुत्र मुलाराम जाट व रामेश्वरलाल पुत्र छगनाराम मेघवाल के घर तक अटल प्रगति पथ का निर्माण कार्य लम्बाई 2.00 किमी. की स्वीकृति जारी की ।
विधायक भाटी ने इस स्वीकृति के जारी होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उप-मुख्यमंत्री, सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए भाटी ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण सेे ग्रामीणों को आवागमन सुविधा का लाभ मिलेगा।




