राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विदेश भेजने की बातों में उलझाकर युवक के साथ लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में खाजुवाला पुलिस थाने में चक 21 बीडी निवासी आकाशदीप पुत्र हरविन्द्र ने विकांत, लीलाधर, नरेश, रोहित ज्याणी, नवजात भुल्लर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है ।

 

घटना चक 21 बीडी खाजुवाला में 27 जुलाई 2023 से 2 फरवरी 2026 के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसे विदेश भेजने की बात में उलझाया और कहा कि विदेश भेज देंगे। विदेश भेजने के नाम पर आरोपित ने उससे 26 लाख रूपए ले लिए और फर्जी कागजात से विदेश भेज दिया। जब प्रार्थी लदन के एक एयरपोर्ट पर उतरा तो अधिकारियों ने उसे रोक लिया और बताया कि उसके पास कागजात फर्जी है। जिसके चलते परिवादी वापिस भारत लौट आया।

 

परिवादी ने बताया कि इसके बाद जब उसने आरोपित से पैसे मांगे तो आरोपित ने 500 के स्टांप पर पैसे लिखकर देने का वादा किया। काफी समय तक पैसे नहीं देने पर फिर तकादा किया तो आरोपियों ने उसे डराया धमकाया और पैसे देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद परिवादी ने न्यायालय के मार्फत आरोपित पर मुकदमा दर्ज करवाया है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!