राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 14 वर्षीय बालिका का पैर फिसलने से पानी में डूबने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजुवाला पुलिस थाना क्षेत्र के 22 केवाईडी में 27 अप्रैल की रात की है। इस सम्बंध में 22 केवाईडी निवासी डुगरराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कंचन खेत में बनी पानी की डिग्गी पर गयी हुई थी। जहां पर उसका पैर फिसल गया और डिग्गी में डूबने से 14 वर्षीय कंचन की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!