राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्यास लगने पर पानी के भरोसे कीटनाशक पीने से युवती की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रोही केला में 24 अप्रैल की दिन की है। इस सम्बंध में कैला निवासी मृतका की बहन ने रिपोर्ट दी है। प्रार्थिया ने बताया कि उसकी बहन सुमन खेत में बकरी चरा रही थी।

 

बकरी चराते समय प्यास लगने पर उसने कीटनाशक की बोतल में पानी डालकर पी लिया। जिसके चलते सुमन की तबीयत खराब हो गयी और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!