राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पश्चिमी राजस्थान सहित प्रदेशभर में तेजी से गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। अलसुबह से देर रात तक गर्म हवाओं ने हर किसी को झकझोर दिया है। ऐसे में स्कूली बच्चों को लेकर शिक्षा विभाग ने राहत दी है। विभाग ने कलक्टर को स्कूली बच्चों की छुट्टी करने की पावर दे दी है।

इस सम्बंध में आदेश जारी किए गए है। आदेशों के अनुसार अब सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय बदलने या जरूरत पडऩे पर छुट्टी करने का अधिकारी कलेक्टर को होगा। बता दे कि बीते दिनों ही गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। ये आदेश 16 मई यानी गर्मियों की छुट्टियां होने से पहले तक लागू रहेंगे। इसके लिए कलेक्टर जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से कॉर्डिनेट कर छुट्टी के आदेश जारी कर सकेंगे।




