राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेक्टर के नीचे दब जाने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के रोही गोपालसर में 26 अप्रैल की शाम को 5 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के नाना समेराराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसका दोहिता राकेश पुत्र गोपालराम खेत से कृषि कार्य करके ट्रेक्टर से लौट रहा था। इस दौरान ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते उसका दोहिता ट्रेक्टर के नीचे दब गया और गंभीर चोटें लगी। गंभीर चोटें लगने के कारण उसके दोहिते की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!