राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्कूल के पास व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के बाल बाड़ी स्कूल के पास 27 अप्रैल की दोपहर को 2 बजे के आसपास की है। जहां पर 47 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगा ली। इस सम्बंध में मृतक के भाई गिरिराज ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसके छोटे भाई गोकुल जोशी पुत्र लाभुराम ने बाल बाड़ी स्कूल के पास फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही परिजन पहुुंचे और गोकुल को अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!