राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है । घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास की है।

इस सम्बंध में अमन विहार कॉलोनी निवासी संजय पुत्र विशाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका 19 वर्षीय बेटा हड़मान ट्रेन के आगे आ जाने से कट गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




