राजस्थान फर्स्ट न्यूज। अपहरण कर मारपीट करने व परिजनों से फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मामला जिले के लूनकरणसर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लुनकरणसर के चौधरी कॉलोनी निवासी मुकेश पुत्र बाबुलाल ने इस्तगासा के जरिये सूचना दी की आरोपी देवाराम पुत्र मोहनराम व तेजाराम पुत्र रूघाराम व 4-5 अन्य व्यक्ति उसे उसकी दुकान से अपहरण कर ले गये व उसके साथ मारपीट की गई। आरोपियों द्वारा परिवादी के परिजनों से फिरौती की मांग भी की गई।

पुलिस ने मामले में मिली सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!