लापरवाही ने ले ली जान

राजस्थान फर्स्ट न्यूज। खांसी की दवा समझकर जहर पी लेने पर युवक की मौत हो गई। परिजनों की सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के खाजुवाला थाना क्षेत्र के 22 बीडी निवासी संदीप सिंह ने थाने में जानकारी दी की उसकी बुआ के लडके गुरजीतसिंह ने खांसी की दवाई के भुलावे में जहर पी लिया। जिससे उसकी तबियत बिगडने पर उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!