राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क पर बने गढढ़े के चलते बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजुवाला पुलिस थाना क्षेत्र के 12 केवाईडी में 13 अप्रैल की दोपहर की है। इस सम्बंध में 12 केवाईडी खाजुवाला निवासी जसवंत सिंह ने रिपोर्ट दी है।

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके रिश्तेदार जसपाल बाइक से जा रहा था। इस दोरान सड़क पर गढ्ढे के चलते बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया। गिरने के कारण उसके सर व हाथ में गंभीर चोटें लगी। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




