राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। खाना खाकर घरवालों के सोने और सुबह उठने पर घर के ताले टूटे हुए मिलने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के गोयलरी में 12 अप्रैल की रात की है। इस सम्बंध में श्याम सिंह भाटी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि हम घर के सभी लोग रात को खाना खाकर सो गए। सुबह उठे तो घर में कमरे के ताले टूटे हुए मिले। जब घर के अंदर जाकर संभाला तो घर में से नकदी, जेवरात गायब मिले। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!