राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बिहार में कई दिनों की उठापटक के बाद आज नए सीएम के नाम पर मुहर लग गयी है। नीतिश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे के बाद अब जल्द ही नए सीएम का शपथग्रहण होना है। मााना जा रहा है कि कल नए सीएम का शपथ ग्रहण हो सकता है।
बिहार में अब सम्राट चौधरी नए सीएम होंगे। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। एनडीए की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी। कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा।

आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद उन्होंने एक्स पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।




