राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का नशीले पदार्थो के खिलाफ अभियान लगातार जा रहा है। एसपी मृदुल कच्छावान के निर्देशन में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरक्ति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ नोखा जरनैल सिंह के निर्देशन नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्धाज की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से नशीले पदार्थ जब्त किए है। पुलिस टीमों ने अवैध डोडा और एमडी के साथ दो को गिरफ्तार किया है।

 

पहली कार्रवाई- उप निरीक्षक तनसुखराम की अगुवाई में पुलिस टीम ने गांव रासीसर की रोही में रमेश की ढ़ाणी में दबिश देकर मौके से 35 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मौके से रमेश को गिरफ्तार किया है।
दूसरी कार्रवाई- उप निरीक्षक मोहनलाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने मोहनपुरा बास में कार्रवाई करते हुए रामस्वरूप के पास से 2.11 ग्राम अवैध मादक पदाथ स्मैक जब्त की है। पुलिस ने रामस्वरूप को गिरफ्तार किया है। दोनो से अवैध मादक पदार्थो के सम्बंध में पुछताछ की जा रही है। दोनो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली टीम- डोडा पकडऩे की कार्रवाई में उप निरीक्षक तनसुखराम के साथ सतीश कुमार, बाबुलाल, रामेश्वरलाल, जेठुसिंह, संजना, बलवीर शामिल रहें। वहीं स्मैक की कार्रवाई में उप निरीक्षक मोहनलाल, मोहर, शिवचरण, हीरालाल शामिल रहें। दोने कार्रवाई में तेजाराम और रामेश्वर की मुख्य भूमिका रहीं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!