राजस्थान 1st न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर से बड़ी खबर सामने आई है। बीकानेर के प्रसिद्ध उद्योगपति और बीकाजी के चेयरमैन शिवरतन अग्रवाल यानी फन्ना बाबू का निधन हो गया। फन्ना बाबू ने चेन्नई में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार फन्ना बाबू अपनी पत्नी के साथ चेन्नई के एक अस्पताल में मौजूद थे। जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हृदयघात आ गया। जिससे उनका निधन हो गया।

शिवरतन अग्रवाल, जिन्हें फन्ना बाबू के नाम से जाना जाता था। बीकाजी ग्रुप की नींव रखी थी। उनके निधन पर बीकानेर के राजनेताओं, व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!