राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में जसरासर हाल कांस्टेबल कोटगेट थाने के संजय कुमार ने नोसाद, सिंकदर व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 16-17 अप्रैल की बताई जा रही है। प्रार्थी ने बताया कि उसके पास एक वीडियो आया।

 

जिसके बाद जब उसने गोपनीय रूप से सूचना संकलित की तो पता चला कि फड़बाजार क्षेत्र में शादी के दौरान नाचते समय हर्ष फायरिंग की गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच थानाधिकारी धीरेन्द्र ङ्क्षसह को सौंपी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!