राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मजदूरी करने पहुंचे व्यक्ति की गिरने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में 20 अप्रैल की शाम को लक्ष्मी दाल मिल की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार घनश्याम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका रिश्तेदार शिवनाथ पुत्र भोला साह निवासी बिहार गाडिय़ों से माल उतारने और चढ़ाने का काम करता था।

20 अप्रैल की शाम को गाड़ी से तिरपाल उतार रहा था। इस दौरान वह गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोटें लगी। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसके रिश्तेदार की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




