राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर से निकले 39 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के गोचर भूमि भीनासर में 20 अप्रैल की है ।इस सम्बंध में मृतक के भाई गणेश माली ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका छोटा भाई ओमप्रकाश घर 12 अप्रैल को निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा तो उसकी गुमशुदगी दर्ज करवायी गयी। जिसके बाद 20 अप्रैल को सूचना मिली कि गोचर भूमि में किसी ने फांसी लगा ली है। जब मौके पर जाकर देखा तो उसका भाई ओमप्रकाश मिला। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधर पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





