राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर मारपीट करने और जाति सूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में शोभासर निवासी रमेश लंगा ने अमित, देव, मनेाज, जालम व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

घटना शोभासर में 10 अप्रैल की शाम की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित एकराय होकर आए। आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उसके पिता के साथ मारपीट की और जाति सूचक गालियां दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




