राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। होर्मुज स्ट्रेट से कच्चा तेल और गैस लेकर भारत आ रहे दो जहाजों पर ईरान ने शनिवार दोपहर गोलीबारी कर दी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भारत आ रहे 14 जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट पार करने से ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने रोक दिया। फायरिंग के बाद 13 जहाज फारस की खाड़ी में अलग-अलग जगहों पर वापस लौट गए।

एक जहाज में गोलियां भी लगी, जबकि एक जहाज स्ट्रेट पार करने में सफल रहा। घटना के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने भारत में तैनात ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फथअली को तलब करके विरोध जताया।
विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि ईरान पहले भी भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देता रहा है, इसलिए जल्द ही जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू कराई जाए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!