राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में पुलिसकर्मी के चोटिल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना रानीबाजार क्षेत्र की है। जहां पर पांच नंबर रोड़ पर सिनै मेजिक के पास अचानक गाड़ी के ओवरटेक के चलते हादसा हो गया। हादसे में एएसआई नानूराम चोटिल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया।

 

 

जानकारी के अनुसार अचानक टर्न लेने वाली टैक्सी से स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार एएसआई नानूराम गोदारा सड़क पर गिर गए और उनके सिर के पास चोट आई। हादसे के बाद टैक्सी चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!