राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चाइनीज मांझे का कहर लगातार जारी है। कल हुए ह्दय विदारक हादसे के बाद आज शनिवार को फिर से एक बुजुर्ग चाइनीज मांझे से कट गया। जानकारी के अनुसार सेटेलाईट हॉस्पीटल के पास बुजुर्ग व्यक्ति चाइनीज मांझे से कट गया। जिसके चलते वह जख्मी हो गयी । वहीं दूसरी और कल हुए हादसे के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है। लगातार पुलिस टीम चाइनीज मांझे को लेकर दबिश दे रही है। कोतवाल पुलिस ने बड़ी मात्रा में चाइनीज मांझे की गेड़ी जब्त की हे ।

वहीं श्रीडूंगरगढ़ में पुलिस टीमों ने सघन अभियान चलाया। करीब आधा दर्जन दुकानों की चैकिंग की गयी लेकिन कुछ नहीं मिला। वहीं गश्त के दौरान टैक्सी स्टैंड के पास एक व्यक्ति चाइनीज मांझे के साथ मिला। जिसने पुलिस को देखते ही इधर उधर भागने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी कर दबोचा गया है। उसके पास से चार गेड़ी प्लास्टिक तेज धार वाला चाइनीज मांझा जब्त किया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है ।




