राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वाधान में देश में बढ़ रही तथाकथित जिहादी मानसिकता, अवैध भूमि कब्जे तथा लव जिहाद जैसे सुनियोजित षड्यंत्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर बीकानेर के कोट गेट क्षेत्र में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध स्वरूप पुतला दहन किया गया तथा तत्पश्चात राष्ट्रपति महोदय के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक बजरंग तंवर ने संबोधित करते हुए कहा कि नासिक स्थित टीसीएस प्रकरण में हिंदू समाज की बहनों के साथ हुए कृत्यों की निष्पक्ष जांच कर पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जाए तथा दोषियों को कठोरतम दंड दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लैंड जिहाद सहित हिंदू समाज के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अमानवीय व्यवहार को अब कतई सहन नहीं किया जाएगा।

विभाग मंत्री विनोद सेन ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि नासिक जैसी घटनाएं शांति प्रिय बीकानेर में भी हो सकती हैं। यदि शहर में हिंदू समाज के साथ किसी प्रकार की घटना होती है तो उसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने प्रशासन से ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद के मंत्री राजेंद्र सोनी ने कहा कि देश में बढ़ रही विकृत मानसिकता पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज की बहनों एवं बेटियों को जागरूक होकर दुर्गा वाहिनी से जुडऩे और स्वाभिमान के साथ आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विजय कोचर, हरिकिशन व्यास, सहसंयोजक योगेश सोनी, अनमोल शर्मा, शिवदयाल उपाध्याय, ऋषि पारीक, नंदकिशोर गहलोत, धनराज मारू, संदीप गहलोत, ललित गहलोत, योगेश गहलोत, रामनिवास, अभिषेक सुराना, शालाग्राम गहलोत, राजू गहलोत, सुनील सोनी, तुषार सोनी, सोमेश सोनी, भवानी सिसोदिया, करण सोलंकी सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!