राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छतरगढ़ पुलिस ने की है। इस सम्बंध मेंं छतरगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार 5 अप्रैल को 1 सीएचडी में आरोपियों ने जान से मारने की नियत से मारपीट करते हुए घायल कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में छतरगढ़ थानाधिकारी समरवीर ङ्क्षसह की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नूर मोहम्मद और सकुर को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने वारदात के समय उपयोग में लिए गए लोहे का कसिया, लकड़ी का डंडा बरामद किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी समरवीर, अरविंद कुमार, रामपाल, संजय कुमार, संदीप कुमार, कुलविन्द्र कौर शामिल रहें।




