राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खुशियों में शामिल होने पहुंचे व्यक्ति को नुकसान हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना दंतौर पुलिस थाना क्षेत्र के चक 2 डीओ में 20 फरवरी व 21 फरवरी की रात की है। इस सम्बंध में जोधपुर के रहने वाले किशोर मेघवाल ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह अपनी मौसी के घर पर शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गया हुआ था। जहां पर अज्ञात लोगों ने उसके पत्नी के गहने चोरी कर लिए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





