राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। शुक्रवार को बीकानेर चाइनीज मांझे की चपेट में आ जाने से मासूम की मौत हो गयी। जिसके बाद शहर से स्वर उठने लगे कि चाइनीज के खिलाफ स्लोगन तो दिखाई दे रहे हैं लेकिन कार्रवाई का इंतजार है। देशनोक में मासूम की मौत के बाद प्रशासन भी हरकत में आया और चाइनीज मांझे को लेकर लगातार दबिश शुरू की। कोतवाली पुलिस ने इसी कड़ी में देर शाम को कार्रवाई करते हुए चाइनीज मांझा जब्त किया है।

एसएचओ कोतवाली सविता डाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चाइनीज मांझा आमजन के जीवन को संकट में डाल रहा है। ऐसे में दबिश देकर चाइनीज मांझा जब्त किया गया है। डाल ने बताया कि गफूर बस्ती गोगागेट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चाइनीज मांझा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से 29 गेड़ी चाइनीज मांझा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




