राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में तीन की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है ।घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर बुद्धरों की ढ़ाणी के पास हादसा हो जाने से तीन की मौत हो गयी। बीकानेर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलट गई और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो के ड्राइवर को चोटें आई, जबकि उसके साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नोखा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जो बैग, कॉपी-किताबें पिता-पुत्र खरीदकर लाए थे, वो घटनास्थल पर बिखरी मिलीं। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली।




