राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर द्वारा आयोजित होने वाले ‘नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम’ को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु टीम की घोषणा की गई है। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी सुषमा बिस्सा को सौंपी गई है।

 

वहीं सह संयोजक के रूप में इंद्रा व्यास, कविता शर्मा, अनु सुथार एवं इंदु वर्मा को दायित्व प्रदान किया गया है, जो कार्यक्रम की रूपरेखा, समन्वय एवं संचालन में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम’ का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। यह कार्यक्रम संगठन की महिला शक्ति को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करेगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!