राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर कोलायत क्षेत्र में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में गांव-ढाणी से निकली विशाल रैली में हजारों की संख्या में युवाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। रैली को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से सफल बनाने वाले सभी साथियों का आयोजन समिति की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

 

इसके पश्चात प्रतिभा सम्मान समारोह एवं आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विश्राम मीणा (संभागीय आयुक्त, बीकानेर) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश नायक (उपखंड अधिकारी) द्वारा की गई। पूनम कंवर (तहसीलदार, कोलायत) एवं रामलाल परिहार (आयुक्त, कर विभाग) की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्व समाज के गणमान्य व्यक्तियों की सराहनीय भागीदारी रही।

 

कार्यक्रम की सफलता पर आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष कांटिया ने बताया कि यह आयोजन समाज के सभी वर्गों के सहयोग और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!