राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। जहरीले पदार्थ की ढ़ोलकी के पाईप को मुंह में डालने से जहरीला पदार्थ चढ़ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रोही जैसलसर में 12 अप्रैल की है। इस सम्बंध में आड़सरबास निवासी विजेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया उसके भीमसिंह खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान जहर छींकने वाली ढोलकी के पाईप के खराब होने पर उसके पिता ने पाईप को मुंह में डालकर ठीक करने का प्रयास किया। इस दौरान जहरीला पदार्थ उसके पिता को चढ़ गया और उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!