राजस्थान शाकद्वीपीय प्रांतीय ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी की बैठक और वरिष्ठ जनों का हुआ सम्मान-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन श्यामोजी वंशज सभागार में आयोजित हुआ। बैठक में संगठन के स्वरूप, शसक्तीकरण, नवगठित कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह और वरिष्ठ जन का सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष गणेशदास सेवग, प्रांतीय महासचिव राजेश शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी प्रहलाद दास शर्मा और शकुंतला शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आहूत हुई बैठक में संगठन के फैलाव और संविधान संशोधन, कार्यक्षेत्र और राजस्थान के हर कोने कोने में संगठन की आवाज एक साथ हुंकार भरे शिक्षा कोष महिला युवा शक्ति के साथ कलेंडर वर्ष चालू करने जैसे विषयों पर गहन मंथन हुआ।

संगठन महासचिव जुगलकिशोर सेवग ने बताया कि इस बैठक में जोधपुर, जयपुर, बाड़मेर, नागोर, अजमेर, लाडनूं, सरदारशहर, पोकरण, फलोदी,जैसलमेर, नोखा, सांभर, श्री डूंगरगढ़, कोलायत, रतनगढ़, चूरू, सहित बीकानेर के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी मौजूद रहे। विचार विमर्श के बाद वरिष्ठ जन का स्वागत अभिनन्दन किया गया। जिसमें आध्यात्मिक गुरु मांगीलाल सेवग, चिकित्सक डॉ.बी.डी. शर्मा, शिक्षक जुगलकिशोर शर्मा, वरिष्ठ बद्रीदास शर्मा, वरिष्ठ महिला जबर देवी, विमला देवी का सम्मान किया गया

बैठक के विचार विमर्श के बाद प्रांतीय अध्यक्ष गणेशदास शर्मा ने कहा कि जो विचार आए है उनको समाहित करके तहसील स्तर पर अब इकाई को सुदृढ़ किया जायेगा और संविधान के बदलाव के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया जायेगा। जो संविधान में बदलाव करेगी इसके साथ ही हर संभाग में एक प्रदेश पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी। जो वहा की इकाइयों को ताकतवर कैसे बनानी है इस पर कार्य करेंगे। वरिष्ठ समाजसेवी प्रहलाद दास सेवग ने कहा कि जो मनुष्य अपने समाज के हित के लिए कार्य कर सके वही श्रेष्ठ इंसान होता है। मानव जीवन की सार्थकता तभी है जब वो अपने परिवार के साथ साथ समाज शहर और देश के लिए कार्य करे।

महासचिव राजेश शर्मा ने कहा कि लंबे समय बाद महासभा के सदस्य संपूर्ण राजस्थान से एकत्रित हुए है और आज समाज हित में लम्बा विचार विमर्श हुआ है। जिसको समाहित करते हुए युवा महिला और हर जिले में कार्यरत संस्थाओं को जोड़ते हुए राजस्थान की एक इकाई बनाएंगे और आने वाले तीन माह में महासभा को एक महत्वपूर्ण भूमिका खड़ा करेंगे।

बैठक का संचालन नितिन वत्सस ने किया। इस अवसर पर बजरंगलाल सेवग मास्टर, आर के शर्मा, दिलीप भोजक, ओ.पी शर्मा, मुरली मनोहर भोजक, जितेंद्र आबोटी, राजीव शर्मा, नीलेश शर्मा, शिवरतन सेवग, शंकर सेवग, दुर्गादत भोजक, महेश भोजक, अनिल शर्मा, विशाल शर्मा, कामिनी भोजक, ऋतु शर्मा, रेखा शर्मा, वीणा शर्मा, राज शर्मा सहित उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार रखे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!