social media राजस्थान 1st न्यूज, नेटवर्क। सोशल मीडिया के बढ़ते दुरूपयोग को लेकर अब सोशल मीडिया पर लगाम लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कर्नाटक सरकार ने सख्त निदे्रशों के साथ बैन लगाने का एलान किया है। कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने का ऐलान किया। कर्नाटक ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। सीएम सिद्धारमैया ने बजट भाषण के दौरान कहा कि बच्चों में मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिससे उन पर गलत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा,इस बैन को किस तरह लागू किया जाएगा, इसकी तैयारी चल रही है और जल्द ही नियम बनाए जाएंगे।
वहीं आंध्र प्रदेश सरकार भी 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को विधानसभा में इसकी जानकारी दी।





